Events (Ration Donation ( 24-01-2021 ))



समर्पण संस्था द्वारा श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान के सहयोग से चयनित 50 जरूरतमंद परिवारो को राशन किट वितरित

 


   
जयपुर, 24 जनवरी ।जरूरतमंद, असहाय पीड़ित व्यक्तियों के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा श्री साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अभियान अन्नदानम दिवस पर स्थानीय इकाई श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान के सहयोग से चयनित 50 जरूरतमंद परिवारो को राशन किट वितरित किये गये     राशन किट 50 जरूरतमंद परिवारो की सूची बनाकर वस्त्र बैंक परिसर , 18 बी, श्रीकल्याण नगर , करतारपुरा में वितरित किये गये।
   
राशन किट में 10 किलो आटा, 1 किलो चावल, 1 किलो चीनी, आधा किलो दाल, 1 किलो गुड, 250 ग्राम चाय, 1 किलो नमक, 1 लीटर रिफाइन्ड तेल, 100 ग्राम मिर्च, 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम धनिया पैक किये गये
   
इस अवसर पर समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के साथ श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान के मंत्री श्री अभय नाहर , उपाध्यक्ष श्री ज्ञानचन्द मुथा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा  श्रीमती शिमला नाहर  , समता युवा संघ के अध्यक्ष श्री अक्षय नाहर उपाध्यक्ष श्री संजय सांड, समता बहु मंडल अध्यक्षा श्रीमती चंचल गोलेछा ,समाजसेवी श्री राज कुमार नाहर, श्रीमति उषा मुथा, श्रीमती श्वेता सांड , श्रीमती नीना सुखलेचा, श्री सचेन्द्र सुखलेचा , श्री संचय सुखलेचा, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे
सादर प्रकाशनार्थ